अपनों से अपनी बात (Editorial)

"हो सकता है मैं आपके विचारों से सहमत न हो पाऊं फिर भी विचार प्रकट करने के आपके अधिकारों की रक्षा करूंगा..."

~वाल्तेयर

त्रिमेस की वेबसाइट Trimes Shiksha Mission एक संक्षिप्त परिचय

सबसे पहले तो Gregorian Calendar Year 2026 की हार्दिक शुभकामनायें। 

वर्ष 2026 हम सभी के लिए मंगलकारी हो।

विश्व में दैवीशक्ति का विकास हो और आसुरी ताकतों का पराभव हो ताकि विश्व में शान्ति,अमन स्थापित हो।


Website Developer Team द्वारा 3-वर्ष की कड़ी मेहनत,कई ट्रायल-असफलताओं,सुधारों के बाद Finally इसे 28-दिसम्बर-2025 को सम्पूर्ण त्रिमेस की सेवा में समर्पित कर इस प्रोजेक्ट को पूर्ण किया। 

लेकिन वेबसाइट के संचालन सम्बंधित आने वाली किसी भी समस्या को अनवरत एवं अहर्निश रूप से सुधार एवं संवर्धित किया जाता रहेगा।

इस वेबसाइट का सबसे अधिक बहु-प्रतिक्षित Section "मेट्रिमोनिअल" वर्किंग में आ गया है।

अब आप घर बैठे ही अपने पुत्र-पुत्री लिए "श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज (त्रिमेस)" से ही अनुकूल वर-वधू की तलाश कर सकेंगे।

अब इसके लिए हमें समाज से बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस हमें अपने मन में समाज के प्रति आत्मीयता एवं सम्मान का भाव बनाए रखना पड़ेगा।

अब कई पेरेंट्स की सारी टेंशन दूर होंगी,उन्हें अपनी बेटी के लिए समाज में "अच्छा वर" और अपने बेटे के लिए "अच्छी वधू" मिल पाएगी!

Trimes Shiksha Mission वेबसाइट (लिंक https://www.trimesshikshamission.in) पर वर्तमान में निम्नलिखित 7-Sections & Subsections है...

*********************

1.Home

2.त्रिमेस शिक्षा मिशन

(i) त्रिमेस विद्या प्रचारिणी संस्थान

(ii) ज्ञान-गंगा मंच

3.Social Activities

(i) पंजीकृत संस्थाओं से

(ii) चौखलों/इकाइयों से

4.Employment News

5.Advertisements

6.Matrimonial

(i) Register

(ii) View Matrimonials

7.Registration/Login

*********************

वेबसाइट सम्बंधित सभी लाभ सिर्फ़ और सिर्फ़ त्रिमेस के लोगों के लिए ही है।

वेबसाइट में Registered परिवार ही इसको Access कर सकते हैं। वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन पूर्णतः नि:शुल्क है। 

वेबसाइट में एक परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति का मुखिया (Head Member) के रूप में रजिस्ट्रेशन करवाना है,किसी अन्य सदस्य का दुबारा से रजिस्ट्रेशन नहीं कराना है। परिवार के अन्य सदस्यों को तो मुखिया की प्रोफाइल में Add करना है।

Data को सुरक्षित रखने के लिए परिवार के मुखिया (Head Member) का Verification अनिवार्य रखा गया है। वेरिफिकेशन के पश्चात् ही Head Member की प्रोफाइल में जाकर परिवार के अन्य सदस्यों को Add कर सकते हैं,इससे पहले नहीं।

अतः आप स्वयं भी अपने परिवार के मुखिया का Registration इस वेबसाइट में करवाएं और यदि आपने करवा दिया है तो त्रिमेस के अन्य परिवारों को भी रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित एवं मदद करें।

त्रिमेस रत्न,गायत्री के अनन्य उपासक भाई श्री भूपेंद्र जी पंड्या (त्रिमेस संभाग के अध्यक्ष) के शब्दों को यहाँ उद्धृत कर रहा हूँ...

ज्योत से ज्योत जलाते चलो,प्रेम की गंगा बहाते चलो।

वेबसाइट कितनी भी अच्छी एवं समाज के लिए कितनी भी उपयोगी क्यों न हो लेकिन बिना आपके सहयोग के ये सब Zero,अर्थहीन है क्योंकि जबतक इसमें अधिकाधिक परिवारों के मुखिया (Head Member) का Registration नहीं हो जाता है तब तक इसका लाभ समाज को मिल नहीं सकता है।


वेबसाइट में मुखिया (Head Member) के रजिस्ट्रेशन के संक्षेप में Steps :-

1.लिंक को टच कर वेबसाइट पर जाएं।

2.ऊपर Right Corner पर तीन lines को टच करने पर पेज या विंडो खुलेगी। 

3.इसके नीचे नीले रंग में छोटे अक्षरों में Register Here दिखेगा,इसे टच करें।

4.Join our Trimes Family वाला पेज खुलेगा,इसे पूरा भरे।( तारांकित पॉइंट्स को भरना आवश्यक है)

Note :- रजिस्ट्रेशन हेतु भरे गए मोबाइल नंबर,मेल आईडी एवं आपके द्वारा निर्मित पासवर्ड को किसी डायरी में नोट रखें।

5.इस पेज के अंत में Create Account की एक Blue Strip दिखेगी। इसे टच करें।आपका रजिस्ट्रेशन Complete हुआ।

6.वेबसाइट एडमिन पेनल के द्वारा Verified होने पर आप पुनः लिंक द्वारा वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड डालकर Log in करके आप वेबसाइट के सभी Sections का Use कर सकते है।

7.आपकी प्रोफाइल पर जाकर अपने परिवार के एक-एक कर सभी सदस्यों को Add करें।

***********************************************

यदि आपने वेबसाइट में परिवार के मुखिया (Head Member) का रजिस्ट्रेशन करके परिवार के सभी सदस्यों को मुखिया के अंतर्गत Add कर दिया है तो कृपया अपने त्रिमेस के मित्रों एवं रिश्तेदार को इस वेबसाइट में Family Registration हेतु प्रेरित करें, इसकी आवश्यकता एवं उपयोगिता बताएं। यदि उन्हें कोई दिक्क़त आ रही है तो उनकी मदद करें।

धन्यवाद।

निवेदक🙏

संस्थापक एवं समन्वयक

TVS (त्रिमेस विद्या प्रचारिणी संस्थान)

9413217950

1-जनवरी-2026 

7:11 am.

================

🪷यह मत कहो कि समाज ने मेरे लिए क्या किया ?🪷

🪷बल्कि यह सोचें कि मैंने समाज के लिए क्या किया है और क्या कर सकता हूँ!🪷

trimes-photo
trimes-photo
trimes-photo
trimes-photo
trimes-photo
trimes-photo
trimes-photo
TrimesShikshaMission.in
Trimes Shiksha Mission is a small initiative in the direction of realizing a very materializing and comprehensive thinking. The mission is to provide a platform for the youth of the country to get the right direction in their lives.
Employment News
We Help community members to Find or Post Jobs.
Advertisements
View or Contact us to post your Advertisements.
CONTACT

त्रिमेस शिक्षा मिशन कोई आर्गेनाइजेशन नहीं है। यह तो मात्र एक अभियान है। जो 3-E ( E ducation, E mployment & E nvironment) पर कार्य करने को उद्धृत है। इस मिशन के अन्तर्गत 18-07-2021 को Trimes Vidhya Pracharini Sansthan (त्रिमेस विद्या प्रचारिणी संस्थान TVS) नाम से संस्था की स्थापना की गई जो एक Non Profit NGO है।

अस्थाई कार्यालय :- 104-F Sector 9A Udaipur, Rajasthan+91- 9413217950trimesshikshamission@gmail.com
QUICK LINKS
TRIMES SKHIKSHA MISSION
MADE IN INDIA

परिकल्पना एवं सूत्रधार:- अनिल वासुदेवजी त्रिवेदी (ईन्टाली)
संयोजक:- मेहुल भरतजी जोशी (गणेशपुर)
सहसंयोजक:- Eakansh Virendra Ji Jain
सहसंयोजक:- Jayesh Prabhulal Ji Kugsiya
Copyright © 2026 TRIMES SHIKSHA MISSION. ALL RIGHTS RESERVED